Home राजनीति

BJM Rendition cum Membership Campaign : भारतीय जनता मोर्चा का मिलन समारोह सह सदस्यता अभियान आयोजित, विभिन्न राजनैतिक संगठनों को छोड़ कइयों ने थामा मोर्चा का दामन

जमशेदपुर : भारतीय जनता मोर्चा आदित्यपुर महानगर कमेटी की तरफ से सुधा डायरी के समक्ष साथ बोहनी परिसर पर मिलन समारोह सह सदस्यता अभियान का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आदित्यपुर महानगर के संयोजक बुलेट सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के सरायकेला-खरसावां जिला के वरिष्ठ नेता आलोक रंजन ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता मोर्चा के कोल्हान प्रभारी सह प्रदेश महासचिव संजीव आचार्य मुख्य रूप से उपस्थित थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मोर्चा के जमशेदपुर महानगर संयोजक सह प्रदेश उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा उपस्थित थे.

कार्यक्रम में बुलेट नारायण सिंह जी के नेतृत्व में आदित्यपुर क्षेत्र में कई सामाजिक संगठन एवं अन्य राजनीतिक दलों के नेता पदाधिकारियों ने भारतीय जनता मोर्चा का दामन थामा। सारे लोगों को मोर्चा के कोल्हान प्रभारी संजीव आचार्य एवं रामनारायण शर्मा ने माला पहनाकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल कराया। भारतीय जनता मोर्चा में शामिल होने वाले मुख्य रूप से भाजपा (BJP) नेता फूलन सिंह, अखिलेश तिवारी, राम त्रिपाठी, छोटू पंडित, हीरा यादव, राजकुमार राय, रंजीत किशोर द्विवेदी, रमेश राय, राज किशोर यादव, मुकेश यादव एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता अमित प्रमाणिक, महानंद प्रमाणिक, महादेव प्रमाणिक, छोटू गोप, अजय माझी, अजीत महतो, विनोद महतो, राजू महतो एवं कांग्रेस (CONG) के हीरा पांडे, दीपक पांडे, दिनेश पांडे, राम पांडे, रमेश कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार झा समेत कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजीव आचार्य ने कहा कि भारतीय जनता मोर्चा का गठन सिर्फ राजनीतिक दल के रूप में नहीं, बल्कि राजनीतिक विकल्प के रूप में भारतीय जनता मोर्चा का निर्माण किया गया। आदिवासी, मूलवासी एवं अन्य वासियों साथ मिलकर भय, भूख और भ्रष्टाचार के विरोध में पार्टी के अग्रणी नेता सरयू राय के नेतृत्व में व्यवस्था परिवर्तन के लिए पूरे झारखंड में नव निर्माण का संकल्प को लेकर भारतीय जनता मोर्चा पार्टी का गठन किया गया है। आने वाले 3 महीने के अंदर पूरे झारखंड में पार्टी का गठन कर लिया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आलोक रंजन, राजेश गोप, अजय मझी, सतीश गुप्ता, राजू यादव, अवतार सिंह, फूलन सिंह, सत्येंद्र कुमार झा, मुकेश सिंह, अखिलेश तिवारी, छोटू पंडित, रमेश राय, हीरालाल राय, राज किशोर यादव, नितेश कुमार, छोटू कुमार, महादेव प्रमाणिक, अमित प्रमाणिक, रंजीत द्विवेदी, दीपक पंडित, हीरा राम मांझी, नीरज कुमार पासवान, नितेश कुमार ठाकुर, तरुण कुमार, राकेश शर्मा, दिनेश पांडे, राम पांडे, रमेश कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार झा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version