रांची : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा कर दी है. इसके तहत किशुन दास को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष, पवन साहू को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष, अमरदीप यादव को ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, शिवशंकर उरांव को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष और महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह को बनाया गया है. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आदेश पर प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने नोटिस जारी की है.