Home राजनीति

jmm-changes-झामुमों बड़े बदलाव की ओर आगे बढ़ा, हर जिले के अध्यक्ष नियुक्त होंगे, पश्चिम सिंहभूम और धनबाद की कमेटी भंग, जमशेदपुर में भी बदले जा सकते है अध्यक्ष

रांची : सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) संगठन में बड़ा फेरबदल की ओर आगे बढ़ रहा है. इसको लेकर यह तय किया गया है कि झामुमो का हर जिले में कमेटी का गठन किया जायेगा. इससे पहले जिलों की कमेटियों को भंग किया गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा की धनबाद महानगर और पश्चिमी सिंहभूम जिला कमेटी को भंग कर दिया गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा की धनबाद महानगर समिति के संचालन के लिए संयोजक मंडली का गठन किया गया है. संयोजक मंडली में रमेश टुडू, पवन महतो, डॉ नीलम मिश्र, सुखलाल मरांडी, कंसारी मंडल और जग्गु महतो शामिल हैं. यह टीम धनबाद जिलाध्यक्ष की देखरेख में काम करेगी. झारखंड मुक्ति मोर्चा की पश्चिम सिंहभूम जिला संयोजक मंडली का गठन किया गया है. सुखराम उरांव मुख्य संयोजक होंगे, जबकि इकबाल अहमद, दीपक कुमार प्रधान, दिनेश चंद्र महतो, मिथुन गागराई, मानिका बोयपाई और सोना राम देवगम संयोजक मंडल के सदस्य होंगे. इसके बाद अब जमशेदपुर की कमेटी में भी बदलाव किया जायेगा. जमशेदपुर में खुद घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन जिला अध्यक्ष है, ऐसे में एक व्यक्ति एक पद के हिसाब से झामुमो यहां भी बदलाव करने की तैयारी में है.

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version