जमशेदपुर : जमशेदपुर के पीडब्ल्यूडी विभाग में पत्राचार लिपिक के पद पर कार्यरत बालेंद्र महतो के साथ मंगलवार की शाम संवेदक सुधांशु ओझा ने मारपीट की। घटना के बाद बालेंद्र महतो ने बिष्टुपुर थाना में सुधांशु ओझा के खिलाफ लिखित शिकायत की है। सुधांशु ओझा ने मारपीट का वीडियो भी जारी किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम 4:00 बजे संवेदक सुधांशु ओझा कार्यालय पहुंचे और इकरारनामा की प्रति लेकर 30 अक्टूबर 2019 की तारीख से पत्र नंबर डालने के लिए बोला। चूंकि बैक डेट होने के कारण पत्रांक संख्या देना संभव नहीं था इसके लिए मना करने पर सुधांशु ओझा ने रुपए का लालच दिया। इस दौरान वे निर्गत पणजी को अलमीरा में रखकर बाहर की ओर जाकर कनिया अभियंता संजीव सेठ के साथ बातचीत करने लगे उस समय सुधांशु ओझा पास आए और कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की और मारपीट की जिससे वे गिर गए। गिरने से दोनों हाथ और छाती में चोट लगा है हालांकि इस मामले में दोनों ने आपस में समझौता कर लिया है।







