जमशेदपुर: रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में 30 अगस्त को सातवां स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन ने मेडिकल कैंप का आयोजन किया. इसके तहत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से चिकित्सक और महाविद्यालय के सभी कर्मचारी, विद्यार्थियों के साथ-साथ आसपास के समुदाय के लोग भी इस स्वास्थ्य कैंप से लाभान्वित हुए.दीप प्रज्वलन कर और स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. सभी अतिथियों को भेंट स्वरूप अंगवस्त्र, पुष्प और मिट्टी से बना प्रतीक चिह्न दिया गया.इस हेल्थ कैंप में रक्तदान शिविर का आयोजन वॉलंटरी ब्लड डोनेशन संगठन के द्वारा किया गया.ब्रह्मानंद हॉस्पिटल से भी चिकित्सक उपस्थित रहे और इन्होंने शुगर जांच,ब्लड प्रेशर स्वास्थ्य जांच किया. एएसजी नेत्र जांच अस्पताल से नेत्र जांच शिविर भी आयोजित किया गया.ब्लड डोनेशन में 40 यूनिट रक्तदान हुआ. रक्त शर्करा की जांच 65 लोगों ने कराई और नेत्र जांच से 60 लोग लाभान्वित हुए. (नीचे भी पढ़े)

इस कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर यूनिटी की ओर से सीमा बाजपेयी, बलराम ठाकुर, रोहित गुलाटी, पुरनेंदु सरकार, मेंबर ऑफ फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के धर्मेंद्र और वीबीडीए की ओर से सुनील मुखर्जी,एएसजी अस्पताल से नजमुल हसन ,मिस नयन कुमार, ब्रम्हानंद अस्पताल से डॉ शुभाशीष डे, प्रदीप शर्मा, नंदनी मुखी उपस्थित रहे.स्थापना दिवस समारोह में मीडिया जगत के भी कई सारे पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही.
इस अवसर पर लाइंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर यूनिटी की ओर से सभी को भेंट स्वरूप छाता प्रदान किया गया.
कॉलेज के अध्यक्ष रामबचन ने सातवें स्थापना दिवस के विषय में बोलते हुए कहा कि शिक्षा और सामाजिक सरोकार दोनों ही हमारे लिए महत्वपूर्ण है और हम अपने विद्यार्थियों को इस तरह से तैयार करते हैं कि वह बदलते हुए तकनीकी युग की आवश्यकता को समझते हुए अपने ज्ञान को परिमार्जित करें. (नीचे भी पढ़े)
सचिव गौरव बचन ने कहा कि संस्थान ने हमेशा अपने हिस्से के दायित्व को निभाया है और बदलते एकेडमिक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए अपने पाठ्यक्रम को भी विस्तार दिया है. नई शिक्षा नीति के दिशा निर्देश के अंतर्गत हमारे संस्थान में छात्रों को अपना व्यक्तित्व निखारने के लिए पर्याप्त अवसर दिए जाते हैं.इस अवसर पर अध्यक्ष रंभा देवी, प्राचार्या डॉक्टर कल्याणी कबीर और सहसचिव विवेक बचन की भी उपस्थिति रही. इस अवसर पर रंभा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग,स्नातक विभाग और फार्मेसी विभाग के भी सभी व्याख्यातागण और विद्यार्थी उपस्थित थे.कार्यक्रम का संचालन किया असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सुमन लता ने और धन्यवाद ज्ञापन आईक्यूएसी इंचार्ज डॉक्टर गंगा भोल ने दिया.
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ भूपेश चंद, डॉक्टर सतीश चंद्र, डॉक्टर दिनेश कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर रश्मि लुगुन ,अमृता सुरेन, मंजू गागराई ,संदीप सिंह, सूरज कुमार, ऐश्वर्या कर्मकार, शीतल कुमारी, दीपाली मंडल, मुकेश मिश्रा, प्रकाश सिंह, कमलकांत, सिद्धार्थ चटर्जी और डॉक्टर किशन शर्मा का भी सम्मिलित योगदान रहा.




