
जमशेदपुर : जन्म से आठ वर्ष तक अंधकार में रहने के बाद आज रघुराज कर्मकार के जीवन में उजाला आ गया, जब उसकी आंखों की पट्टी खोली गयी. मोतियाबिन्द से ग्रस्त रघुराज कर्मकार जन्म से मोतियाबिन्द से पीड़ित था. उसके परिवार में उसके अलावा दो बड़े भाई बहन के मोतियाबिन्द का ऑपरेशन भी रेड क्रॉस के नेत्र शिविर में सम्पन्न हुआ, जिससे अब उस परिवार से मोतियाबिन्द का अंधकार छंट चुका है.







