![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240513-WA0000.jpg)
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2021/03/Kalash-Yatra-1.jpg?resize=592%2C505&ssl=1)
जमशेदपुर : सिदगोड़ा में श्री राम कथा समिति की ओर से स्थानीय रोड नं-4 स्थित काली पूजा मैदान में नौ दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है. यज्ञ का शुभारंभ बुधवार को विधि-विधान के साथ किया गया. इसके तहत सुबह भव्य कलश यात्रा निकली, जिसमें सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. कलश यात्रा के पश्चात सुंदर कांड पाठ का कार्यक्रम हुआ. जबकि गुरुवार (18 मार्च) से कथा आरंभ होगी. व्यासपीठ से कथावाचक आचार्य पंडित नीरज मिश्र श्रद्धालुओं को श्री राम कथा का रसपान करायेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240604-WA0000.jpg)
कथा प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से होगी, जबकि कथा का समापन 26 मार्च को संध्या 7:00 बजे होगा. 27 मार्च को समिति की ओर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जायेगा. इस आयोजन में समिति के संस्थापक शत्रुघ्न प्रसाद, संरक्षक विजय चौधरी, कृष्ण मोहन सिंह, निर्मल सिंह, अध्यक्ष टीके सिंह, उपाध्यक्ष राम कृष्ण उपाध्याय, सचिव राजकेश्वर सिंह, सह सचिव डीडी झा, कोषाध्यक्ष संजय उपाध्याय, सह कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, प्रेस प्रवक्ता राजकुमार शर्मा, अवधेश झा, जय नारायण राय, अजय खान, जयंती देवी, सागर सभी सदस्य सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं.
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/Sharp-Bharat-Ad.jpg)