![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240513-WA0000.jpg)
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230326-WA0133.jpg?resize=440%2C249&ssl=1)
गिरिडीह : 4 दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा अनुष्ठान के रविवार को दूसरे दिन गिरिडीह शहरी क्षेत्र में भी छठ व्रतियों ने पूरी विधि सम्मत तरीके से खरना पूजा की. वही मौके पर छठ व्रतियों के रिश्तेदार जान पहचान वालों ने छठ व्रतियों के घर पहुंचकर खरना का प्रसाद ग्रहण किया. गौरतलब है कि आस्था का महापर्व शरद ऋतु में बड़े व्यापक पैमाने पर किया जाता है जिसमे बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा अनुष्ठान करते हैं. इसकी तुलना में चैत माह में होने वाले चैती छठ पूजा के नाम से जाना जाने वाला पर्व है. इस पूजा के अनुष्ठान अनुपात में कम ही भक्तजन छठ पूजा अनुष्ठान करते हैं, परंतु लोगों में इस लोक आस्था के महापर्व के प्रति अद्भुत और असीम आस्था है और गिरिडीह में चाहे शारदीय माह में होने वाली छठ पूजा अनुष्ठान हो या चैती छठ पूजा अनुष्ठान हो लोगों में इसे लेकर काफी मान्यता है. लोग पूरी आस्था के साथ इस पर उसे अपने आप को जोड़ लेते हैं फिर चाहे वह किसी भी समुदाय के हो.
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240604-WA0000.jpg)