
Saraikela : विधानसभा चुनाव से पहले सरायकेला खरसावां जिला के विरुद्ध थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. इसी क्रम में तिरुलडीह थाना पुलिस ने 80 लीटर अवैध जावा महुआ के साथ एक शराब कारोबारी कृष्णा महतो को गिरफ्तार किया है. वहीं दूसरी तरफ एक डीजल चोर जिसका नाम गणेश चन्द्र कुमार को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से 80 लीटर अवैध डीजल जप्त किया है. पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. विधानसभा चुनाव से पहले तिरुलडीह थाना पुलिस के लिए इसे बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है.




