Saraikela : सरकार का एक नारा है.. सबका साथ.. सबका विकास. इसी तर्ज पर सरायकेला- खरसावां जिला के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत कुकड़ू अस्पताल के ठीक बगल में सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन ने शराब दुकान खोलने की अनुमति दी है, ताकि दोनों का विकास होता रहे. लोग शराब पीते रहें और अस्पताल में इलाज कराते रहें.

इन तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं, किस तरह से सरकारी अस्पताल के ठीक बगल में जहां दवा दुकान होनी चाहिए वहां शराब का ठेका दे दिया गया है. वैसे यह शराब दुकान आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद खोला गया है. हालांकि उससे कोई लेना- देना नहीं है मगर सबका साथ सबका विकास का ये कौन सा फंडा है ये लोगों को हजम नहीं हो रहा. स्थानीय लोगों में आक्रोश साफ देखा जा रहा है.






