सरायकेला: बाबा बासुकीनाथ मंडली सरायकेला के तत्वावधान में बस द्वारा 50 कांवरियों का जत्था बाबाधाम के लिए रविवार सुबह सरायकेला मारवाड़ी धर्मशाला से मनोज चौधरी के नेतृत्व में सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ. यह यात्रा 7 दिनों की है, जिसमें कांवरियों द्वारा सुल्तानगंज से जल लेकर 110 किमी की पदयात्रा करते हुए फौजदारी बाबा बासुकीनाथ में बाबा को जल चढ़ाकर पूरी होगी.(नीचे भी पढ़े)
कांवर मंडली में मुख्य रूप से ओम प्रकाश अग्रवाल संजय अग्रवाल केशव चौधरी हरीश चौधरी, हनी सिंगोदिया, विष्णु अग्रवाल, दीपक साहू, संजू साहू, अनमोल सेक्सरिया, अनमोल चौधरी, अभिषेक सेकसरिया, अरुण सेकसरिया, राज खेतान,जयेश ठक्कर, विजय चौधरी, रामेश्वर महतो, अभय अग्रवाल, प्रदीप महतो, गोपाल शर्मा, जेठमल जोशी, डब्बू अग्रवाल, कमलेन्द्र सिंह, गोपाल, दिनेश अग्रवाल,
लल्लू सिंह, मनोज अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, राकेश नहाटे, अमन अग्रवाल, शुभम सरायवाला, केशव लोहरीवाल शामिल थे.



