
सरायकेला : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शुक्रवार को सरायकेला पहुंचे, जहां खरसावां पूर्वी में उन्होंने किसानों को संबोधित किया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने खरसावां के किसानों का आह्वान करते हुए देश में चल रहे किसान आंदोलन के बहकावे में नहीं आने की अपील की. उन्होंने किसान आंदोलन के नाम पर विपक्ष पर गुमराह करने का आरोप लगाया. केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शिता के कारण ही आने वाले दिनों में किसानों का आय दोगुना होने वाला है. कृषि बिल 2020 पर हो रहे आंदोलन के पीछे विपक्ष का साजिश करार दिया. वहीं केंद्रीय मंत्री ने सीधे तौर पर एमएसपी के नाम पर विपक्ष पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, कि आज प्रधानमंत्री के कारण देशभर के 9 करोड़ किसानों के खाते में केंद्र का सीधा पैसा पहुंच रहा है. वही अपने मंत्रालय का जिक्र करते हुए उन्होंने 50 सामानों पर एमएसपी तय करने की बात कही. साथ ही उन्होंने बताया, कि इसको लेकर उनके मंत्रालय ने 61 करोड का राजस्व राज्य सरकार को दे दिया है. वैसे राज्य सरकार पर उस राजस्व में से 5 लाख भी किसानों के हित में खर्च नहीं करने का आरोप उन्होंने लगाया. वैसे केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा, कि जब तक राज्य सरकार के पास उनके मंत्रालय का पैसा है. वैसे उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पर दबाव बनाने का कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे और जनता का विश्वास टूटने नहीं देंगे. केंद्रीय मंत्री ने पारंपरिक खेती से ऊपर उठकर किसानों को तकनीक आधारित खेती करने के लिए प्रेरित किया. देशभर में किसान आंदोलन के कारण केंद्र सरकार की हो रहे किरकिरी को देखते हुए प्रधानमंत्री सहित सभी केंद्रीय मंत्री सांसद एवं भाजपा शासित राज्य किसानों को नए कृषि बिल की उपलब्धियां गिना रहे हैं.




