सरायकेला: सरायकेला थाना अंतर्गत दुगनी के समीप सड़क किनारे की झाड़ियों में शुक्रवार को मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला का शव पाया गया, जिसके बाद सनसनी फैल गयी. शव से दुर्गंध भी आ रहा था, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की मौत चौबीस घंटे पूर्व हो चुकी थी. शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल महिला का शिनाख्त नहीं हो सका है.




