सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के भादूडीह में बुधवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें महिला सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है. सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में ट्रेलर ड्राइवर राठौर राई, खलासी कलिमुद्दीन मन, बस ड्राइवर मफिस मन, बस में सवार महिला यात्री सफीना खातून और बाइक सवार तीन युवक शामिल है. प्राप्त जानकारी अनुसार अनियंत्रित ट्रेलर पहले बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मारी. इसके पश्चात वह जाकर यात्री बस को जोरदार टक्कर मारी. ट्रेलर रांची से चाकुलिया की ओर जा रहा था. वहीं यात्री बस मानगो से कुकडू जा रहा था. तभी यह घटना हुआ है. (नीचे भी पढ़ें)
बाइक सवार तीन युवकों में इमरान, राजू और इतेशाम कुरेसी शामिल है. सभी गंभीर रूप से घायल है और सभी का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. वहीं टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि यात्री बस और ट्रेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है. वहीं घायल तीनों युवक कपाली के रहने वाले है.











