सरायकेला / जमशेदपुर : किसी ने सच ही कहा है कि कोई मर कर भी वापस लौट आता है तो किसी की मौत खड़े-खड़े आ जाती है. ऐसी ही एक घटना बीती देर रात सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के टोल ब्रिज के समीप घटी है. जहां चलती ट्रेलर का चक्का फेकाने से सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जहां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर एमजीएम मेडिकल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक की पहचान ट्रक चालक के रूप में हुई है, जो आंध्र प्रदेश के चल्ला पाली स्थित कृष्णा नगर का रहने वाला मिरियाल शिवा कृष्णा (36) है. (नीचे भी पढ़ें)
वह मछलियों से भरा ट्रक लेकर चांडिल पहुंचा था. वहां ट्रक खाली करने के बाद वह टोल ब्रिज के पास ट्रक खड़ी कर फोन पर बात कर रहा था. तभी वहां से आ रही ट्रेलर का चक्का फेंका गया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लग गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. फिलहाल पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दे दी है और शव का पोस्टमार्ट कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.




