
सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड के पास स्थित बजरंगबली मंदिर में लगे पोस्टर को बीती रात शरारती तत्वों ने फाड़ दिया और पोस्टर के साथ आपत्तिजनक काम भी किया गया है. जिससे हिंदू संगठनों में काफी आक्रोश है. सूचना मिलते सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार इंस्पेक्टर राम अनूप महतो दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की. थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि अगल- बगल लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और पुलिस इसकी जांच कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)

उधर भाजपा नेता सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि सरायकेला शांत जगह है. यहां के लोग काफी सुलझे हुए हैं. इसलिए पुलिस प्रशासन को यह मामले जल्द से जल्द सुलझाना चाहिए नहीं तो अशांति होने की संभावना हो सकती है.





