अनिल कुमार / बोकारो : नेशनल एक्वा सर्विस एसोसिएशन द्वारा सेक्टर 4 मजदूर मैदान में आयोजित डिज्नीलैंड मेला का उदघाटन चास एसडीएम दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने दीप प्रज्वलित और फीता काटकर किया. ईद एवं गर्मी छुट्टी के अवसर पर बोकारो वासियों के लिए एक बहुत ही भव्य डिज्नीलैंड मेला का आयोजन किया गया है. बोकारो वासी इस मेले का लुत्फ 20 अप्रैल से 31 मई तक उठा सकते हैं. डिज्नीलैंड मेला का मुख्य आकर्षण का केंद्र लंदन ब्रिज का प्रारूप है. इस मेले में देश विदेश के भिन्न -भिन्न प्रकार कि दुकाने और झूले है. मेले में हर प्रकार कि घरेलू समाग्रियों कि दुकाने लगी है. विदेशी झूले तारामांची, टोरा-टोरा जैसे झूले, मौत का कुआं जैसे अन्य कई प्रकार के मनोरंजन के साधन है. विभिन्न प्रकार के विदेशी झूले एवं मनोरंजन का एकमात्र स्थान है. डिज्नीलैंड मेला हैं. हर प्रकार के कपड़े कि दुकानें है. बोकारो वासियों के लिए गर्मी कि छुट्टियां अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करने का एक बहुत ही अच्छा स्थान है.





