सरायकेला: मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चम्पाई सोरेन ने डुमरा एवं राजनगर की दो सड़कों का शिलान्यास किया. इन सड़कों का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से किया. इस दौरान हरिभंजा से बिश्रामपुर भाया पालुबेड़ा तक पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य (लम्बाई-3.30 कि०मी०) एवं बड़ा कुनाबेड़ा से बडामतलिया एप्रोच पथ भाया सोसोडीह, खैरबनी गेंगरूली तक पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य (लम्बाई-4.40 कि०मी०) सड़क की उन्होंने आधारशिला रखी. जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कों की स्वीकृति मिल चुकी थी. (नीचे भी पढ़ें)
कई सड़क बन कर पूरी हो गई है, तो कुछ सड़कों का कार्य चल रहा है तथा कुछ सड़कों का काम जल्द शुरू होगा. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चम्पाई सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, पूर्व मुख्यमंत्री पुत्र बबलू सोरेन, जिप सदस्य पिंकी मंडल, डुमरा मुखिया पियो हांसदा, डुमरा ग्राम प्रधान दिलीप मंडल के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.



