जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना अंतर्गत षड़ो गांव की रहने वाली 50 वर्षीय अल्पना देवी को मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे सांप ने डस लिया. घटना उस समय हुई जब वह अपने घर के आंगन में स्थित कुएं के पास बर्तन धो रही थीं.सांप के काटते ही परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें निजी वाहन से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और जांच के लिए रक्त का नमूना लिया. (नीचे भी पढ़े)
डॉक्टरों के अनुसार महिला के शरीर पर विष का प्रभाव देखा गया है, हालांकि किस प्रजाति के सांप ने काटा है, इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. सांप ने उनके दाहिने हाथ की उंगली में काटा है.फिलहाल अल्पना देवी पूरी तरह होश में हैं और चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है. अस्पताल में उनका उपचार जारी है.







