
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के खरसांवा थाना पुलिस ने बीते 11 सितंबर को तीन ट्रकों के ड्राईवरों से रुपये व मोबाईल की लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी के दौरान दोनों की गिरफ्तारी हुई. पुलिस ने इनके पास से चोरी के समय हथियार के रुप में इस्तमाल किये गये पेचकस, प्लास व चोरी की मोबाईल तथा मोटरसाईकिल बरामद किया है. वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.



