
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा मुफ्फसिल थाना के लुपुंगगुटु स्थित संत जेवियर स्कूल के दसवीं कक्षा की छात्रा ज्योति बारी ने आत्महत्या कर ली है. छात्रा की मां ने स्कूल के फादर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. इधर पुलिस को दिए अपने बयान में छात्रा की मां ने स्कूल के फादर पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का अरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है. ज्योति के पिता आईआरबी में एएसआई के पद पर गिरिडीह में पदस्थापित हैं और उसकी बड़ी बहन सोनी बारी चाईबासा जिला बल में सहायक पुलिस पद पर कार्यरत है.



