
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला के एसपी कार्तिक एस आज आदित्यपुर पहुंचे. जहां उन्होंने आदित्यपुर बाजार में घूम- घूम कर शक्ति एप के संबंध में लोगों को जानकारी दी. इस दौरान एसपी के साथ सरायकेला और चांडिल के एसडीपीओ सहित तमाम पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. वहीं जिले के एसपी ने लोगों को खासकर बाजार में खरीदारी कर रही युवतियों एवं महिलाओं को शक्ति एप के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और उसका टेस्ट ट्रायल भी करवाया. इस दौरान जिले के एसपी ने बताया कि सरायकेला- खरसावां पुलिस हर स्तर पर लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. वहीं उन्होंने राष्ट्रीय सद्भावना दिवस के मौके पर जिले के सभी नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने का भरोसा दिलाया. उधर एसपी ने छठ महापर्व को देखते हुए ट्रैफिक रूट में बदलाव के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि व्रतियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए सरायकेला- खरसावां पुलिस खास प्रबंध कर रही है.



