
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत स्थित रूपुषकुंडी गांव में सन्यासी पूजा कमेटी और हिन्दू मिलन मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय सन्यासी मेला का 16 जनवरी से आयोजन किया गया है. मेला की तैयारी में कमेटी के सदस्य जुटे हुए हैं. कमेटी के अध्यक्ष कार्तिकेश्वर दे ने बताया कि कमेटी द्वारा सारी तैयारियां पुरी कर ली गयी हैं. कहा कि यह मेला विगत 100-150 वर्ष पुरानी मेला है.मेला में झारखंड, बंगाल और उड़िसा के हजारों लोग पहुंचकर सन्यासी थान में पूजा कर मेला का लुप्त उठाते हैं. मान्यता है कि सन्यासी थान में जो भी मन्नत मांगी जाए वह पूरी होती हैं. उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. 16 जनवरी को सन्यासी थान में पूजा की जाएगी और साम में नृत्य झंकार कार्यक्रम,17 जनवरी को पुजा, साम 5 बजे से बंगला यात्रा, और 18 जनवरी को सन्यासी देव की पूजा, दोपहर 1 बजे भारत सेवाश्रम संघ के प्रतिष्ठाता स्वामी प्रणवानंद जी महराज के स्मरण में मानुषमुरिया से सन्यासी पीठ तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, दोपहर तीन बजे हिन्दु धर्म शिक्षा संस्कृति सम्मेलन, साम पांच बजे वैदिक विश्वशांति यज्ञ पूजा, आरती,प्रसाद वितरण और रात 7 बजे ओड़िया मेलोडी कार्यक्रम आयोजन किया गया है. पूजा को सफल बनाने में सचिव बिप्लव दे, बुद्धदेव साधु, कोषाध्यक्ष दीनबंधु दे, कृष्णा नायेक, सहदेव नायक, किशोर घाटवारी, विलास महतो नयन दे, गोपाल दे, प्रवीर नायक, प्रशांत दे, लोकेश साधु समेत अन्य जुटे हुए हैं.







