
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ मोइन अख्तर सरायकेला स्थित विशाल सक्सेरिया के श्याम इंटरप्राइजेज में सोमवार को छापेमारी करने पंहुचा। छापेमारी में पदाधिकारी ने रुचि कलश ब्रांड का बेसन और हाथी मर्का ब्रांड का सरसो तेल का सैंपल लेकर मिलावट की जांच के लिए नामकुम के जांच प्रयोगशाला भेजा। ये जांच विशेषकर मकर संक्रांति के मद्देनजर मिलावट पर नजर रखने के लिए की जा रही है। मोइन अख्तर ने बताया कि मकर में मिलावट को देखते हुए आगे भी जिले में ऐसे जांच अभियान चलाया जाएगा। छापामारी दल में खाद्य निरीक्षक धनपत महतो और सहायक तरुण कुमार महतो मौजूद थे।







