
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां पुलिस ने बीते 7 दिसंबर को खरसांवा थाना अंतर्गत अकर्षिणी जंगल में मिले स्नेह अटल हेम्ब्रम नामक युवक के मिले शव मामले का खुलासा करते हुए एक प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है जानकारी देते हुए सरायकेला एसडीपीओ ने बताया कि बीते 6 दिसंबर को गिरफ्तार प्रेमी युगल आकर शनि के जंगलों में घूमने गए थे जहां मृतक ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था जिसके बाद दोनों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी वही पुलिस ने तकनीकी सेल का सहारा लेते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इनके पास से एक चाकू तीन मोबाईल और घटनास्थल से मृतक का चप्पल बरामद किया है. प्रेमी युगल ने अपना जुर्म पुलिस के समक्ष स्वीकार कर लिया है.







