
जमशेदपुर : खट्टे- मीठे अनुभवों के साथ लोग पुराने साल यानि 2019 की विदाई और नए साल यानि 2020 की तैयारियों में जुट गए हैं. सर्द मौसम और धुंध के बीच जमशेदपुर का ऐतिहासिक जुबिली पार्क सैलानियों से गुलजार होना शुरू हो गया है. आपको बता दें कि जुबिली पार्क ईस्टर्न इंडिया का एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है. जहां हर साल लाखों की संख्या में सैलानी घूमने आते हैं. वैसे साल के अंतिम से ही सैलानियों का ताता यहां लगना शुरू हो गया है. आज रविवार का दिन, ऊपर से सर्द मौसम. ऐसे में सैलानी भला कैसे चूके. आज भी जुबिली पार्क सैलानियों से गुलजार रहा. वहीं सैलानियों ने बड़े ही गर्मजोशी से पुराने साल की विदाई और नए साल के आगमन की तैयारी में खुश नजर आए. हर कोई पुराने और कड़वी यादों को भूल कर नए साल में नई उमंगों के साथ जाने की तैयारी में नजर आए. बच्चे- बूढ़े- युवा और जवान सभी जुबिली पार्क में मस्ती करते नजर आए.







