सरायकेला: नीति आयोग द्वारा सरायकेला जिले के चिन्हित आकांक्षी प्रखंड गम्हरिया में संचालित योजनाओं का जायजा लेने बुधवार को आयोग की टीम पंचायतों का भ्रमण करने पहुंची. इसमें डीसी रवि शंकर शुक्ला भी मौजूद रहे. उन्होंने पंचायतों में संचालित योजनाओं को लेकर महिला समूहों के संवाद किया और उन्हें मिलने वाले सुविधाओं की जानकारी ली.(नीचे भी पढ़े)

साथ ही सुझाव भी मांगे. इसी कड़ी ने उपायुक्त गांजिया बराज भी पहुंचे और लिफ्ट इरिगेशन के जरिये किसानों के खेतों तक पहुंच रहे पानी की जानकारी ली. साथ ही उक्त योजना के जरिये किसानों को कैसे जोड़ा जाए इसका ब्लू प्रिंट भी जाना. उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों से अधिक से अधिक किसानों के खेतों तक पानी कैसे पहुंचे इस पर काम करने की बात कही. उपायुक्त ने प्रखंड अंतर्गत संचालित योजनाओं पर संतुष्टि जताई. साथ ही इसे और बेहतर करने की बात कही.



