
सरायकेला: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार की रात जिले के दोनों अनुमंडल में विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान जिलेभर में अलग- अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई. अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला और चांडिल सहित सभी थाना प्रभारी और अंचल निरीक्षक की टीमों ने भाग लिया. छापेमारी के क्रम में पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित और वारंटी सहित कुल 15 अपराधियों को गिरफ्तार किया. (नीचे भी पढ़े)

साथ ही आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, हत्या, उत्पाद अधिनियम, संपत्तिमूलक कांड और नक्सल कांड जैसे गंभीर मामलों में आरोपपत्रित अपराधियों का भौतिक सत्यापन भी किया गया. गिरफ्तार अपराधियों में आनंद हांसदा, ज्वाला मुखी, सुभाष मिश्रा, धनंजय कुमार शुक्ला, डॉली परवीन, बिरजु बारजो, मुन्ना कुमार श्रीवास्तव, अजय गोप, आदित्य महाकुड़, कृष्ण बारी, महेंद्र सिंह जामुदा, राजू सरदार, शंकर महतो, फनीभूषण महतो और पालटन मांझी शामिल हैं. पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून- व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे5




