आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले की आरआईटी थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान कुल 110 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसका वजन लगभग 20 ग्राम से अधिक है. (नीचे भी पढ़े)
एसडीपीओ ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रोड नंबर- 32 स्थित सरकारी शौचालय के पास अवैध रूप से ब्राउन शुगर बेची जा रही है. इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उन्होंने विशेष टीम का गठन कर छापेमारी करते हुए तीन लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया. (नीचे भी पढ़े)
गिरफ्तार आरोपियों में संजय गोस्वामी, सिरिल जोजो और राहुल लोहरा शामिल हैं. उन्होंने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है. नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा.



