जमशेदपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर टिनप्लेट स्टेडियम मैदान में पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो शामिल हुए. वहीं डीडीसी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे. इस प्रतियोगिता में जिले के कुल 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. कई प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया. यहां चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा. (नीचे भी पढ़े)

सांसद विद्युत वरण महतो ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल का जीवन में विशेष महत्व है. सभी लोगों को, चाहे वे बड़े हों या बच्चे, खेल में अवश्य हिस्सा लेना चाहिए. खेल व्यक्ति को न केवल स्वस्थ और फिट रखता है बल्कि जीवन को सुखमय बनाने में भी मदद करता है.उन्होंने कहा कि इस तरह के खेलों के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को सही मंच मिलता है.(नीचे भी पढ़े)

जहां वे अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करते है. इसके बाद वे ही राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा के निखारते है तो फिर अंतरराष्टीय के खिलाड़ी बनकर राज्य व देश का नाम रोशन करते है. इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन 29 अगस्त को ही किया जाना था. लेकिन मंत्री रामदास सोरेन के संस्कार भोज के कारण एक दिन पीछे करना पड़ा.




