
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत कांड्रा रेलवे ओवरब्रिज पर मंगलवार की शाम एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इस घटना में एक युवक को हल्की चोटें आई हैं. मृतक का नाम मोहम्मद फैयाज है वह कदमा थाना क्षेत्र के दर्जी लाइन का रहने वाला है. वहीं घायल का नाम मोहम्मद सद्दाम है. वह जुगसलाई का रहने वाला बताया जा रहा है.घटना को अंजाम देने के बाद डंपर तेजी से मौके से फरार हो गया. मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद सद्दाम और फैयाज मंगलवार की सुबह किसी काम से रांची गए हुए थे. वापस आने के क्रम में कांड्रा ओवर ब्रिज पर पीछे से एक तेज रफ्तार डंपर में ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक के पीछे बैठे फैयाज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सद्दाम को हल्की चोटें आई है. मृतक का शव टीएमएच के शव गृह में रखा गया है.





