खरसावां : सोमवार की शाम आये आंधी-तूफान से खरसावां-कुचाई मुख्य मार्ग के बीचोंबीच पेड़ गिरने से रोड जाम हो गया. इसके कारण कई घंटों तक आवागमन बाधित रहा. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम 4 से 5 बजे के बीच जोरदार आंधी-तूफान चलने से कुचाई-खरसावां मुख्य मार्ग के बयांग गांव के समीप पेड़ गिर गया. इससे आवागमन बाधित हो गया. (नीचे भी पढ़ें)
बयांग विद्यालय के पास एक पेड़ ऐसे गिरा कि बयांग विद्यालय के समीप लगी जलमीनार को भी अपनी चपेट में ले लिया. इसमें जलमीनार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गई. वहीं के टाली दो मकान भी क्षतिग्रस्त हो गये.(नीचे भी पढ़ें)
मालूम हो कि सोमवार को कुचाई साप्ताहिक हाट रहने से मुख्य मार्ग पर लोगों का आवागमन जारी था. सड़क के बीचोंबीच पेड़ गिरा रहने से लगभग 2 घंटा लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं चौपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित रहा. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ को काटकर सड़क का आवागमन दोबारा शुरू कराया गया.




