सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र के तेलीसाई टोली में मसाला कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार सुबह की है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक का नाम रंजन साहू (45) है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था. घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था. पत्नी दोनों बच्चों को स्कूल छोड़ने गयी थी. तभी रंजन ने पंखे के सहारे फांसी का फंदा बनाकर झूल गया. जब पत्नी घर लौटी और दरवाजा खटखटा रही थी तो पति ने दरवाजा नहीं खोला. बहुत देर हो जाने पर उन्हें संदेह हुआ और पड़ोसियों के सहयोग से दरवाजा तोड़ा गया. रंजन अंदर पंखे से लटका मिला. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी हो सकती है. फिलहाल पुलिस को शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.



