
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया थाना अंतर्गत रामचंद्रपुर के पास जंगल में एक वृक्ष पर 69 वर्षीय बुजुर्ग का शव लटका पाया गया. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं शव की सूचना स्थानीय लोगों ने गम्हरिया थाना पुलिस को दी. उधर गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जाता है कि खेत्रो मोहन महतो पिछले 3 दिनों से घर से लापता था. परिवार वालों ने बताया कि इसके पहले भी वह घर से गायब होता था, लेकिन लौट आता था, मगर इस बार जब खेत्रो नहीं लौटा तो परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की. इधर आज सुबह बुजुर्ग खेत्रो मोहन रामचंद्रपुर के जंगलों में एक पेड़ के सहारे फांसी पर लटका पाया गया. फ़िलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.




