
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत यशोदानगर मे शादी समारोह में दावत खाने के बाद 40 लोग बीमार पड़ गए. जिसके बाद अचान सभी की हालत गम्भीर होने लगी. तभी गांव के लोगो ने सभी को आनन- फानन मे निजी अस्पातल पहुंचाया. जहां से कुछ लोगो की हालत नाजुक देख बड़े अस्पतालों मे रेफर किया गया. वहीं 40 लोगो में 10 लोगो की हालत नाजुक बनी हुई है. जिसमे बच्चे भी शामिल है.

वहीं वहां से बच्चो समेत कई लोगो को एमजीएम अस्पताल मे भी भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि कल शाम गांव मे लड़की की शादी थी जहां लोग दावत खाने गए थे. और आज सुबह से सभी की तबीयत खराब होने लगी और शाम होते- होते कई लोग गम्भीर हो गए. जिसके बाद सबको आनन- फानन मे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल सूचना मिलते ही मौके पर एसडीओ पहुंच मामले की जांच कर रहे है.




