
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला थानान्तर्गत कोलाबीरा के पास रेलवे लाईन पर ट्रेन से कटकर एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस द्वारा शव की पहचान को लेकर प्रयास किया जा रहा है.




