
जमशेदपुरः भारतीय स्टेंट बैंक (एसबीआई) अपने ग्राहकों की सुविधा व सुरक्षा को देखते हुए एटीएम से पैसा निकालने में बदलाव किये है. यह बदलाव केवल एसबीआई के ग्राहकों के लिए की गई है. इसकी जानकारी बैंक ने ट्वीट कर दी है. बैंक ने कहा है कि एसबीआई के एटीएम से पैसा निकालने के लिए ग्राहकों के पास ओटीपी नवंबर जाएगा. उस ओटीपी का प्रयोग करने के बाद ही ग्राहक एटीएम से पैसा निकाल पाएंगे. ग्राहकों को ओटीपी तब प्राप्त होगी जब ग्राहक 10 हजार या उससे अधिक के पैसे एटीएम से निकाल रहे हो. वहीं ओटीपी बैंक खाते से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही प्राप्त होगी. ओटीपी चार अंको का नंबर होगा जिसके बिना अब एसबीआई के ग्राहक एटीएम से पैसा नहीं निकाल पाएंगे.





