
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत कान्हु बस्ती निवासी दीपक कुमार कालिंदी ने गुरुवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसकी सूचना परिजनों को होने पर दीपक को फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. दीपक के छोटे भाई संदीप ने बताया कि दीपक बढ़ई का काम करता था, वह शराब का आदि था. गुरुवार की सुबह भाभी नहाने गई थी. इसी क्रम में उसने दुपट्टे के सहारे लोहे की पाइप से लटक गया. संदीप ने बताया कि उसके पिता मर्सी अस्पताल में तीन दिन से इलाजरत हैं. वह पिताजी की देखरेख करने जाता था. इस बीच पिता के बेड के बगल में दो लोगों के इलाज के क्रम में मौत हो गई थी. जिसके बाद पिता की मौत के डर से वह काफी परेशान रहता था. शायद इसी वजह से उसने फांसी लगाई हो. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.







