• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 29, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

singhbhum chamber monsoon trade fair : सिंहभूम चैम्बर के मानसून ट्रेड फेयर का में कई तरह के उत्पादों के स्टॉल लोगों को लुभा रहे, चांदी के सैंडल और चप्पल बने आकर्षण का केन्द्र, मंत्री दीपक बिरुआ और विधायक मंगल कालिंदी, सविता महतो ने किया उदघाटन

June 21, 2025
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : कोल्हान की सबसे बड़ी औद्योगिक और व्यापारिक संस्था सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा जमशेदपुर के बिष्टुरपुर स्थित चैम्बर भवन में आयोजित मानसून ट्रेड फेयर का उदघाटन झारखण्ड सरकार के मंत्री राजस्व, पंजीकरण एवं भूमि सुधार तथा परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ ने किया. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो एवं जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी मौजूद थे. इस मौके पर मंत्री, विधायकों के साथ चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, उमेश कांवटिया, अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, महासचिव मानव केडिया एवं उपाध्यक्ष टेªड एंड कॉमर्स अनिल मोदी एवं अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर सदस्यों को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक बिरूआ ने कहा कि किसी भी संस्था के द्वारा अपना प्लेटिनम जुबिली मनाना गौरव की बात है. चैम्बर का अपना गौरवमयी इतिहास रहा है. चैम्बर हमेशा कोल्हान एवं राज्य के उद्यमी एवं व्यवसायियों की आवाज उठाता रहा है. कुछ समस्याओं को लेकर चैम्बर पदाधिकारी एवं सदस्य मुझसे भी मिलते रहे हैं. हमारा भी प्रयास होता है उद्यमी एवं व्यवसायियों की समस्याओं का समाधान हो क्योंकि व्यापारी एवं उद्यमी समाज देश एवं राज्य की रीढ़ है. उन्होंने कहा कि झारखण्ड सरकार प्रदेश में उद्यमियों एवं व्यापारियों को साकारात्मक माहौल देने की पक्षधर है. उन्होंने चैम्बर के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न सिर्फ व्यापार को एक साकारात्मक माहौल मिलता है बल्कि महिला उद्यमियों को एक सशक्त मंच मिलता है. (नीचे भी पढ़े)

विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि चैम्बर द्वारा महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य आयोजित किया गया मानसून ट्रेड फेयर सराहनीय कदम है. चैम्बर ने हमेशा कोल्हान के साथ राज्य के विकास के लिये बहुत कार्य किये हैं. लेकिन छोटे रूप में काम करने वाले व्यवसायी एवं उद्यमियों को बाजार के रूप में मंच प्रदान करना प्रशंसनीय है. ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने भी इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि नारीशक्ति देश का संबल है. आज महिलायें समाज के हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही है और देश के विकास में अपना अमूल्य योगदान दे रही है. उन्होंने चैम्बर की सराहना करते हुये कहा कि चैम्बर का यह आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. यह आयोजन सिद्ध कर रहा है कि महिलाओं को यदि अवसर मिले तो वे भी व्यवसायिक क्षेत्र में अपना परचम लहरा सकती है और झारखण्ड के विकास में अपना योगदान दे सकती है. इस अवसर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि सिंहभूम चैम्बर अपने प्लेटिनम जुबिली वर्ष को समारोह के रूप में मना रहा है. यहां तक चैम्बर को लाने में हमारे पूर्व अध्यक्षगणों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का बहुत योगदान रहा है. एक छोटे से कमरे से शुरूआत कर आज कोल्हान ही नहीं झारखण्ड राज्य की अग्रणी व्यापारिक संस्थाओं में शुमार है और एक व्यापार एवं उद्यम की समस्याओं को उचित स्तर पर उठाकर उनका निदान करवाकर इनके विकास के प्रति कृत संकल्प है. अपने बड़े लक्ष्यों के साथ इस तरह के महिला सशक्तिकरण के लिये ट्रेड फेयर का आयोजन कर चैम्बर उन्हें देश एवं समाज के आर्थिक विकास में सहभागी बना रहा है. सदस्यों को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी ने बताया कि प्लेटिनम जुबिली के अवसर पर सिंहभूम चैम्बर व्यापार एवं उद्योगों के प्रोत्साहन हेतु अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है. इसी क्रम में मानसून ट्रेड फेयर का आयोजन क्रेता और विक्रेता के मिलन का एक साकारात्मक और सशक्त मंच है. उन्होंने कहा कि मानसून ट्रेड फेयर का शहर के लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है. इस आयोजन से कई नई एवं अभिनव प्रयास कर रही महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि चैम्बर द्वारा भविष्य में भी इस तरह के आयोजन लगातार किये जायेंगे. उन्होंने कहा कि इस फेयर में मानसून ट्रेड फेयर की संयोजक सुमन नागेलिया ने बताया कि ट्रेड फेयर को लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है तथा इसमें लगे स्टॉल उन्हें लुभा रहे हैं.(नीचे भी पढ़े)

चांदी के सैंडल के स्टॉल पर लगी लोगों की भीड़, कस्टमाईज पेन बना आकर्षण का केन्द्र
उन्होंने बताया कि राधिका ज्वेलरी के स्टॉल में चांदी के सैंडिल लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है और दर्शक पूरी जिज्ञासा के साथ इनकी इन्क्वायरी भी ले रहे हैं. कानपुर की महिला उद्यमी अपनी तरह का अभिनव कस्टमाईज फाउंटेन पेन बनाकर उसको प्रदर्शित कर रही है जो आनेवाले दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है. कैनवेस्ट्री के स्टॉल पर सागरिका नामक महिला स्टॉल में आने वाले ग्राहकों का प्रोटेट बनाकर अपनी एक अलग पहचान बना रही है. महिला उद्यमी की कलाकृतियां लोगों को लुभा रही है. एक स्टॉल पर मुस्कान अग्रवाल नाम महिला उद्यमी के द्वारा छोटी-छोटी चीजों से अलग-अलग तरह की कलाकृति बनाकर प्रदर्शित की गई है.(नीचे भी पढ़े)

दिव्यांग बच्चों के हुनर को मिला मानसून ट्रेड फेयर के रूप में नया मंच
एस्पायर नामक संस्था के स्टॉल पर दिव्यांग बच्चों द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुयें के अनूठे कला का प्रदर्शन कर रहे हैं. मानसून ट्रेड फेयर में 44 स्टॉल लगाये है जिसमें गृह उपयोगी सामान, सजावटी समान, ज्वेलरी, गारमेन्ट्स, गिफ्ट आईटम, आचार-पापड़, बुटिक्स, फैशन, बैग, दवाईयां, औषधी, बेडशीट, चादर इत्यादि के स्टॉल लगे हुये हैं. इसके अलावे खाने-पीने की सामग्री के भी स्टॉल लगे हैं जहां विभिन्न तरह के व्यंजन लोगों को उपलब्ध हो रहे हैं. सचिव भरत मकानी ने जानकारी दी कि मानसून ट्रेड फेयर पूरी तरह निःशुल्क है जिसमें चैम्बर सदस्यों के अलावा जमशेदपुर के आम नागरिक भी ट्रेड फेयर में भ्रमण हेतु आ रहे है और अपने जरूरत के मुताबिक समानों की खरीदारी कर रहे हैं. ट्रेड फेयर का समय सुबह 11 से संध्या 8.30 बजे तक है. रविवार 22 जून ट्रेड फेयर का अंतिम दिन है इसलिये लोग कल तक भ्रमण कर इसका लुत्फ उठा सकते हैं. ट्रेड फेयर में स्टॉल चैम्बर भवन के तीनों तल्ले के हॉल में लगाया है. कार्यक्रम का संचालन मानद महासचिव मानव केडिया ने की तथा इस अवसर पर फेडरेशन चैम्बर के उपाध्यक्ष नितीन प्रकाश को भी सम्मानित किया गया. चैम्बर के अन्य पदाधिकारीगण मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनिल रिंगसिया ने सभी चैम्बर सदस्यों एवं शहर के नागरिकों से अपील किया है. वे एक बार इस ट्रेड फेयर में अवश्य आयें.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त
खबर

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

October 29, 2026
Jamshedpur bjp loss : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा पर शोक संदेश का तांता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू एवं जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, गुरुवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

October 28, 2026
Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

Next Post

tata steel yog day : टाटा स्टील ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को दैनिक जीवन में सेहत और खुशहाली को किया समर्पित, वाइस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदरा रामम के नेतृत्व में किया गया योग

West singhbhum suicide: मनोहरपुर-आरटीसी स्कूल के 9वीं के छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में गमछे से लटका मिला शव

Jamshedpur cm school of excellence yoga divas : साकची मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका प्लस टू विद्यालय में मना विश्व योग दिवस, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्राओं ने सामूहिक रूप से किया योगाभ्यास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Thursday 29th October 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 29 अक्टूबर 2026

Horoscope Know Your Day Thursday 29th October 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 29 अक्टूबर 2026

by Team Sharp Bharat A
October 29, 2026

मेष राशिधन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम...

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

by Team Sharp Bharat A
October 29, 2026

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एयर राइफल का इस्तेमाल कर भय और दहशत पैदा करने की कोशिश का...

Jamshedpur bjp loss : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा पर शोक संदेश का तांता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू एवं जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, गुरुवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

Jamshedpur bjp loss : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा पर शोक संदेश का तांता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू एवं जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, गुरुवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : जनसंघ काल से भाजपा को सींचने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष...

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : देश की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा के...

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विहंगम योग टाटा संत समाज...

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 का आयोजन दिनांक 01 नवंबर रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में दो पालियों में...

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

by Team Sharp Bharat K
October 28, 2026

जमशेदपुर : किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्यों की...

tata steel foundation initiative : टाटा स्टील फाउंडेशन, आइएसएलआरटीसी और सीआरसी रांची ने की साझेदारी, सबल-संकेत के ज़रिए बधिरजनों के समावेशन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रुप से करेंगे काम

tata steel foundation initiative : टाटा स्टील फाउंडेशन, आइएसएलआरटीसी और सीआरसी रांची ने की साझेदारी, सबल-संकेत के ज़रिए बधिरजनों के समावेशन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रुप से करेंगे काम

by Team Sharp Bharat K
October 28, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन, इंडियन साइन लैंग्वेज रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (आइएसएलआरटीसी) और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

Jamshedpur bjp loss : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा पर शोक संदेश का तांता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू एवं जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, गुरुवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News