• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, October 21, 2026
20 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

singhbhum chamber team meets jiada md : सिंहभूम चेंबर के प्रतिनिधिमंडल ने की जियाडा एमडी से मुलाकात, आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा

singhbhum chamber team meets jiada md : सिंहभूम चेंबर के प्रतिनिधिमंडल ने की जियाडा एमडी से मुलाकात, आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


जमशेदपुर : सिंहभूम  चेम्बर  ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (जियाडा) के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन, आईएएस से रांची स्थित उनके कार्यालय में मिला. बैठक के दौरान आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र एवं इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में संचालित उद्योगों और एमएसएमई इकाइयों के समक्ष आ रही विभिन्न आधारभूत, प्रशासनिक एवं नीतिगत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अध्यक्ष मानव केड़िया ने किया। उनके साथ महासचिव पुनीत काउंटिया, उपाध्यक्ष (उद्योग) हर्ष बखरेवाल, उपाध्यक्ष (टैक्स एवं वित्त) राजीव अग्रवाल तथा उद्योग सचिव विनोद शर्मा उपस्थित थे. चेम्बर की ओर से समस्याओं से संबंधित विस्तृत ज्ञापन फोटो एवं वीडियो साक्ष्यों के साथ सौंपा गया, जिसमें औद्योगिक क्षेत्र की परिचालन संबंधी कठिनाइयों, आधारभूत संरचना की जर्जर स्थिति, प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जटिलताओं तथा भविष्य के विकास से जुड़े सुझावों को प्रमुखता से रखा गया. (नीचे भी पढ़े)

प्रतिनिधिमंडल ने अंदरूनी सड़कों की अत्यंत खराब स्थिति, पाइपलाइन एवं केबल बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत न होने, जाम ड्रेनेज सिस्टम के कारण जलजमाव से मशीनरी व कच्चे माल को हो रहे नुकसान, बंद स्ट्रीट लाइट्स से बढ़ते सुरक्षा जोखिम तथा झाड़ियों की सफाई और समग्र स्वच्छता की आवश्यकता पर ध्यान आकर्षित किया. विशेषकर इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई गई. पुलिस गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की गई. साथ ही, जियाडा को लीज रेंट देने के बावजूद आदित्यपुर नगर निगम द्वारा होल्डिंग टैक्स वसूले जाने पर आपत्ति दर्ज कराई गई. पुराने उद्योगों से उत्पादन प्रारंभ तिथि (क्वच्) की मांग में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों और छोटे-छोटे रिकॉर्ड संशोधनों पर प्रोसेसिंग शुल्क समाप्त करने का अनुरोध किया गया. भारी वाहनों के लिए समर्पित पार्किंग स्थल विकसित करने, सिंगल विंडो क्लियरेंस प्रणाली को प्रभावी बनाने, इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर की अप्रयुक्त भूमि के बेहतर उपयोग, झारखंड स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को सक्रिय करने, जमशेदपुर के निकट नए औद्योगिक पार्क की स्थापना, भूमि दरों का युक्तिसंगत निर्धारण, सस्ती एवं प्रतिस्पर्धी बिजली उपलब्ध कराने, जमशेदपुर में एमएसएमई फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित करने तथा बड़े उद्योगों को आकर्षित कर सहायक इकाइयों को बढ़ावा देने जैसे सुझाव भी रखे गए. (नीचे भी पढ़े)

प्रबंध निदेशक वरुण रंजन ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया. उन्होंने बताया कि सड़क मरम्मत कार्य मध्य अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा. साथ ही ड्रेनेज की डी-सिल्टिंग और सफाई के लिए क्षेत्रीय निदेशक को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. अन्य मुद्दों के समाधान हेतु संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर प्राथमिकता के आधार पर कदम उठाए जाएंगे. प्रतिनिधिमंडल ने जियाडा एमडी के सकारात्मक और सहयोगात्मक रुख की सराहना की तथा विश्वास जताया कि इन पहलों से आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा और उद्योगों को सुचारू रूप से व्यवसाय संचालन में सहूलियत मिलेगी सिंहभूम  चेम्बर ने राज्य सरकार एवं जियाडा के साथ मिलकर क्षेत्र के औद्योगिक विकास और एमएसएमई सशक्तिकरण के लिए निरंतर सहयोग देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur police big action : जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार
खबर

Jamshedpur police big action : जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार

October 21, 2026
Jamshedpur fire – मानगो में सूखे पत्तों और कचरे में लगी आग, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
खबर

Jamshedpur fire – मानगो में सूखे पत्तों और कचरे में लगी आग, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

October 20, 2026
Jamshedpur theft – बर्मामाइंस में वाइन शॉप की छत काटकर चोरी, 33 हजार नकद और शराब ले उड़े चोर
खबर

Jamshedpur theft – बर्मामाइंस में वाइन शॉप की छत काटकर चोरी, 33 हजार नकद और शराब ले उड़े चोर

October 20, 2026
Next Post
jamshedpur gail mock drill : जमशेदपुर में गेल ने आपातकालीन तैयारियों को बढ़ावा देने के लिए सफल मॉक ड्रिल, जोखिम से बचाव का बताया गया रास्ता

jamshedpur gail mock drill : जमशेदपुर में गेल ने आपातकालीन तैयारियों को बढ़ावा देने के लिए सफल मॉक ड्रिल, जोखिम से बचाव का बताया गया रास्ता

Jamshedpur rural kit distribution : प्रयत्न संस्था ने सिमुलडांगा व बेताकोचा के बुजुर्गों व बच्चों में बांटी सामग्रियां, ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत एचजी फाउंडेशन के सहयोग से हुआ वितरण

Jamshedpur rural kit distribution : प्रयत्न संस्था ने सिमुलडांगा व बेताकोचा के बुजुर्गों व बच्चों में बांटी सामग्रियां, ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत एचजी फाउंडेशन के सहयोग से हुआ वितरण

Jamshedpur border area fire – कपाली के स्क्रैप टाल में लगी आग, लाखों का नुकसान

Jamshedpur border area fire - कपाली के स्क्रैप टाल में लगी आग, लाखों का नुकसान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur fire – मानगो में सूखे पत्तों और कचरे में लगी आग, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Jamshedpur theft – बर्मामाइंस में वाइन शॉप की छत काटकर चोरी, 33 हजार नकद और शराब ले उड़े चोर

Jamshedpur durga puja alert : जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का लिया जायजा

Tata steel woman employee attacked : टाटा स्टील में महिला कर्मचारी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश युवक ने मारकर किया घायल, सनसनी

Jamshedpur Accident : खासमहल के पास सड़क हादसा, एक की मौत

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur fire – मानगो में सूखे पत्तों और कचरे में लगी आग, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Jamshedpur theft – बर्मामाइंस में वाइन शॉप की छत काटकर चोरी, 33 हजार नकद और शराब ले उड़े चोर

Jamshedpur durga puja alert : जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का लिया जायजा

Tata steel woman employee attacked : टाटा स्टील में महिला कर्मचारी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश युवक ने मारकर किया घायल, सनसनी

Jamshedpur Accident : खासमहल के पास सड़क हादसा, एक की मौत

Jamshedpur police success : बर्मामाइंस में एक नाबालिग समेत तीन लोग हथियारों के साथ गिरफ्तार, दो पिस्तौल और कारतूस जब्त, video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News