जमशेदपुर : एकीकृत ग्रामीण विकास कार्यक्रम परियोजना के तहत प्रयत्न संस्था ने एचजी फाउंडेशन के सहयोग से सिमुलडांगा एवं बेताकोचा गांवों में बुजुर्गों एवं नवजात शिशुओं के लिए एक विशेष राहत वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

देवधर ग्राम पंचायत के मुखिया शशि भूषण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 124 जरूरतमंद बुजुर्गों में सहायता किट का वितरण किया गया. इसमें लाभुकों को कंबल, स्वेटर, मोजे और चप्पल आदि प्रदान किये गए, जबकि 25 नवजात शिशुओं को बेबी किट भी वितरित किए गए. कार्यक्रम में मोनिका प्रमाणिक ने संस्था एवं परियोजना के उद्देश्यों की जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)

ग्राम पंचायत के मुखिया ने एचजी फाउंडेशन एवं प्रयत्न संस्था द्वारा गांव के विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की. कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी संस्था के इस प्रयास की सराहना की एवं उसका आभार जताया. कार्यक्रम को सफल बनाने में टीम के सदस्य, सोनू गौर, रेड्डी प्रत्यूषा, प्रीति चौधरी, यमुना महतो, उर्मिला सिंह, रवि महतो और ए सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई.







