Home सोसाइटी

Jamshedpur-Rural : दलदली में आदिवासी कुड़मी समाज की बैठक में सुकलाड़ा ग्राम कमेटी गठित, अनिंद महतो बने अध्यक्ष

जमशेदपुर : जमशेदपुर के दलदली पंचायत अंतर्गत सुकलाड़ा गांव के बुड़हाबाबा मड़पथान परिसर में सुरेंद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में आदिवासी कुड़मी समाज की बैठक हुई। बैठक के माध्यम से अपने इतिहास, भाषा, संस्कृति, नेग-नीति इत्यादि की जानकारी आपस में साझा की गयी एवं उन्हें संरक्षित रखने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। तत्पश्चात सुकलाड़ा ग्राम कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में सर्वसम्मति से अनिन्द महतो को अध्यक्ष, प्रभाकर महतो को उपाध्यक्ष, बीरेंद्र महतो को सचिव, सुबोध महतो को संयुक्त सचिव, शैलेंद्र महतो को कोषाध्यक्ष एवं सुरेंद्र नाथ महतो को संरक्षक नियुक्त किया गया। (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित केंद्रीय अध्यक्ष प्रसेनजीत महतो ने कहा कि हम गुसटिधारि आदिवासी कुड़मी जनजाति समुदाय की स्वायत्त कबिलावाची जनजातीय मातृभाषा कुड़मालि है। कृषि और प्रकृति आधारित 12 महीने के 13 परब, परंपरागत प्रथागत नियम इत्यादि हमारी आदि विशिष्ट पहचान है। सभी को समाज के विकास के लिए अपना समय, अर्थ और ऊर्जा स्वसंस्कृति में ही खर्च करने की जरूरत है। (नीचे भी पढ़ें)

बैठक को केंद्रीय उपाध्यक्ष चन्द्रमोहन महतो, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुधांशु महतो, सदस्य प्रकाश महतो, सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष मनोज महतो, बिरसानगरटेल्को नगर अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ महतो समेत अन्य ने भी संबोधित किया। बैठक में निरानंद महतो, नेपाल महतो, बैद्यनाथ महतो, तरुण महतो, चित्तरंजन महतो, मधुसूदन महतो, रंजीत महतो, संजय महतो, आशा महतो, सुलेखा महतो समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version