चाईबासा : एसआर रुंगटा ग्रुप चाईबासा की ओर से मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी प्रखंड की केलेन्डे पंचायत में 275 निर्धन असहाय वृद्ध, विधुर-विधवा एवं आर्थिक रूप से अक्षम लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया. एसआर रुंगटा ग्रुप की ओर से सीएसआर के तहत ग्रुप के किशन ठाकुर (सीएसआर) एवं मुखिया लक्ष्मी सावैयां के द्वारा कंबल वितरण किया गया। (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर केलेन्डे पंचायत की मुखिया लक्ष्मी सावैयां ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों की बीच बढ़ती ठंड से निजात दिलाने के उद्देश्य से एसआर रुंगटा ग्रुप की ओर से कंबल का वितरण किया जा रहा है। यह कार्य जनहित में ठंड से राहत दिलाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। इस अवसर पर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, पूर्व उप मुखिया तरुण सावैयां, पंचायत सचिव मानकी देवगम, उप मुखिया रामनाथ तोपनो, वार्ड मेम्बर चांदनी सावैयां, सुशीला सावैयां, नरेश बिरूली, आशा बिरूली समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।












