जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में सोमवार से शुक्रवार तक कक्षा प्रथम से अष्टम तक के बच्चों का समर कैंप प्रारंभ हो गया. इस अवसर पर विद्यालय के अकादमिक निर्देशक दिलीप कुमार महतो ने फीता काटकर बच्चों का स्वागत किया. तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर कैंप में चलने वाले कार्यक्रमों का श्रीगणेश हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

कैंप में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. सोमवार को सर्वप्रथम छात्रों ने जुम्बा नृत्य और मिट्टी से कलाकृतियां बनाने की कला सिखाई गयी. अंत में अकादमिक निर्देशक ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ -साथ अन्य कौशल का विकास करना अति आवश्यक है. (नीचे भी पढ़ें)

इसमें स्वाभिमान एवं आत्मनिर्भरता बढ़ती है. समर कैंप जैसे शिविरों में बच्चे खेल -खेल में जटिल कार्यों को सरलता से सीखते हैं. प्राचार्य संजय कुमार सिंह ने बच्चों को समर कैंप की महत्व एवं उपयोगिता के बारे बताते हुए कहा कि यह बच्चों को सामाजिक कौशल, आत्मविश्वास और जीवन के लिए आवश्यक अन्य कौशल विकसित करने में मदद करता है.






