रांची / जमशेदपुर : सोमवार को झारखंड के विभिन्न जिलों में बारिश और गरज चमक के साथ मौसम बिगड़ने की संभावना है. इसे लेकर रांची केंद्र के मौसम वैज्ञानिक ने कुछ देर बाद ही आंधी पानी का अलर्ट जारी किया है, इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है. सोमवार को रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में बारिश का अनुमान है. वहीं कुछ देर बाद बोकारो, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, रांची, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और खूंटी जिले में आंधी- पानी का अलर्ट है. (नीचे भी पढ़ें)
पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश रांची के नामकुम में : वहीं रविवार को सबसे अधिक वर्षा रांची के नामकुम में 15 एमएम रिकॉर्ड की गयी. गुमला में 14 एमएम, खूंटी में 11.0 एमएम और पश्चिम सिंहभूम में 8.0 एमएम दर्ज की गयी. वहीं डाल्टेनगंज को छोड़कर शेष जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया.
अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान : मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार अगले दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में (4-5) डिग्री की वृद्ध होगी. वहीं आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और राज्य के उत्तर पश्चिमी (पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार) जिले को छोड़कर शेष जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट है.






