• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, September 5, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur rajasthan mahotsav : राजस्थानी संस्कृति, शौर्य एवं विरासत का भव्य संगम बनेगा “राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026”, रविवार को राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे महोत्सव का उद्घाटन

Jamshedpur rajasthan mahotsav : राजस्थानी संस्कृति, शौर्य एवं विरासत का भव्य संगम बनेगा “राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026”, रविवार को राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे महोत्सव का उद्घाटन
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में आगामी 17, 18 एवं 19 मई को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में आयोजित होने जा रहा तीन दिवसीय “राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026” राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं, कला, संगीत, खान-पान एवं सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम होगा. महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आगामी रविवार, 17 मई को संध्या 5:00 बजे महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार के हाथों समारोह का उद्घाटन होगा. वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भी आयोजन में शामिल होने की संभावना है. इसके अतिरिक्त राज्य के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई वरिष्ठ जन प्रतिनिधि, समाजसेवी, उद्योगपति एवं गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने बताया कि तीनों दिन जमशेदपुर की फिजाओं में राजस्थान की माटी की सोंधी सुगंध छाई रहेगी. शहरवासियों को राजस्थान की लोक संस्कृति, पारंपरिक कला एवं राजस्थानी आतिथ्य का जीवंत अनुभव कराने के उद्देश्य से इस महोत्सव का विशेष रूप से आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान राजस्थानी लोक संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुतियां भी होंगी. 17 मई को प्रसिद्ध लोक गायक संजय मुकुंदगढ़ अपनी लोक संगीत की प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

18 मई को सुप्रसिद्ध थिएटर ग्रुप दर्पण टॉक्स द्वारा हास्य-व्यंग्य से भरपूर मारवाड़ी नाटक “शेक्सपियर म्हारो जमाई” का मंचन किया जाएगा, जिसके लेखक एवं निर्देशक धुमित चौहान हैं. वहीं 19 मई को भारत की प्रसिद्ध लोक संगीत सम्राज्ञी मरु कोकिला सीमा मिश्रा अपनी मधुर प्रस्तुतियों से राजस्थान की लोक संस्कृति के रंग बिखेरेंगी. इस वर्ष के आयोजन में पहली बार “मिनी जैसलमेर” की विशेष झलक भी देखने को मिलेगी, जहां लोगों को जैसलमेर की संस्कृति एवं रेगिस्तानी वातावरण का अनुभव कराया जाएगा. यहां विशेष रूप से तैयार रेत के टीलों, पारंपरिक राजस्थानी सजावट के साथ ही लोग ऊंट की सवारी का आनंद ले सकेंगे. यह बच्चों एवं परिवारों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)

महोत्सव में आकर्षण का प्रमुख केंद्र “चोखी ढाणी” की विशेष थीम रहेगी, जहां लोग पारंपरिक राजस्थानी वातावरण में बैठ कर राजस्थानी व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे. यहां लोक संगीत, ऊंट सज्जा, कठपुतली नृत्य, घूमर, कालबेलिया नृत्य, मेहंदी, चूड़ी, पारंपरिक शृंगार एवं ग्रामीण संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी. साथ ही, मेले में विभिन्न प्रकार के राजस्थानी स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें पारंपरिक राजस्थानी वस्त्र, हस्तशिल्प, सजावटी सामग्रियां, आभूषण, राजस्थानी कला-सामग्रियां, गृह सज्जा के उत्पाद एवं अन्य पारंपरिक वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी. राजस्थानी खान-पान के स्टॉल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र होंगे. मेले में बच्चों, महिलाओं एवं परिवारों के लिए अनेक आकर्षक गतिविधियां आयोजित होंगी. साथ ही गेम जोन, सांस्कृतिक झांकियां एवं मनोरंजक कार्यक्रम भी लोगों को राजस्थान की संस्कृति से जोड़ेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

प्रेस वार्ता में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल, प्रदीप कुमार मिश्रा, दीपक भालोटिया, अशोक गोयल, नंदकिशोर अग्रवाल, कृष्णा भालोटिया, विश्वनाथ शर्मा, हरि मित्तल, जगदीश खंडेलवाल, भोला चौधरी, आकाश शाह, विमल अग्रवाल, मंजू खंडेलवाल एवं मारवाड़ी समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur rural school : शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल धर्मडीह में केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, स्कूल के निर्देशक ने कहा बच्चे ही भविष्य के निर्माता है
खबर

Jamshedpur rural school : शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल धर्मडीह में केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, स्कूल के निर्देशक ने कहा बच्चे ही भविष्य के निर्माता है

September 5, 2026
Jamshedpur rural blood donation camp : चाकुलिया के माटियाबांधी में रक्तदान शिविर आयोजित, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
खबर

Jamshedpur rural blood donation camp : चाकुलिया के माटियाबांधी में रक्तदान शिविर आयोजित, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

September 5, 2026
West singhbhum school : चाईबासा के एसजे डीएवी पब्लिक स्कूल में मना शिक्षक दिवस, प्राचार्य ने कहा शिक्षण केवल पेशा नहीं बच्चों के भविष्य को सुधारने का संकल्प है
खबर

West singhbhum school : चाईबासा के एसजे डीएवी पब्लिक स्कूल में मना शिक्षक दिवस, प्राचार्य ने कहा शिक्षण केवल पेशा नहीं बच्चों के भविष्य को सुधारने का संकल्प है

September 5, 2026
Next Post
Jamshedpur mla saryu roy inspection : सरयू राय ने भुइयांडीह में स्वर्णरेखा नदी पर बन रहे पुल और फोरलेन सड़क की समीक्षा की, सरयू राय ने कहा – नये पुल का सर्वाधिक लाभ मानगो को होगा, मानव बल लगाना पड़ेगा

Jamshedpur mla saryu roy inspection : सरयू राय ने भुइयांडीह में स्वर्णरेखा नदी पर बन रहे पुल और फोरलेन सड़क की समीक्षा की, सरयू राय ने कहा - नये पुल का सर्वाधिक लाभ मानगो को होगा, मानव बल लगाना पड़ेगा

nuvoco vistas corp cement : नुवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट में लांग सर्विस अवार्ड से कर्मचारी हुए सम्मानित, यूनियन नेता संजीव श्रीवास्तव को भी 35 वर्ष की सेवा के लिए किया गया सम्मानित

jharkhand deoghar nagar nigam initiative- जलसंकट से राहत की पहल, सार्वजनिक कुएं के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू, पार्षद मंजू देवी और उप महापौर टिप चटर्जी के प्रयास से ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

jharkhand deoghar nagar nigam initiative- जलसंकट से राहत की पहल, सार्वजनिक कुएं के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू, पार्षद मंजू देवी और उप महापौर टिप चटर्जी के प्रयास से ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

Jamshedpur parsudih ps supervision : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने परसुडीह थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को दिये जरूरी दिशा-निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News