
Chakuliya : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या सात के तड़ंगा गांव के कालिंदी टोला निवासी सुभाष कालिंदी का पांव इलाज के अभाव में सड़ रहा है. सुभाष कालिंदी के पांव में पिछले दो माह से घाव हुआ था, जो धीरे-धीरे अब बढ़ रहा है. पांव के घाव से अब दुर्गंध भी आने लगी है. पांव में घाव होने के कारण सुभाष कालिंदी चलने-फिरने में भी असमर्थ हैं. उसने बताया कि दो माह पूर्व उनके पांव में बांस गड़ गया था. बाद में पांव में घाव हो गया और अब घाव बढ़ने लगा है. उन्होंने बताया कि वह एक-दो बार चाकुलिया सीएचसी उपचार के लिए गये थे, परंतु घाव ठीक नहीं हुआ है. सुभाष कालिंदी अपने पांव के घाव से लाचार घर पर पड़े हुए हैं.







