
जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मुख्य अस्पताल के चिकित्सक सर्जरी डॉ अशोक कुमार चट्टोराज को एचओडी सर्जरी व कंसल्टेंट बनाया गया है. वे इ-3 ग्रेड के कर्मचारी है. 15 दिसंबर से उनका पदस्थापन किया गया है. वे चीफ मेडिकल इंडोर सर्विसेज को रिपोर्ट करेंगे. डॉ अशोक चट्टोराज ने बांबे यूनिवर्सिटी से एमएस सर्जरी 1994 में किया. इसके अलावा 1994 में वे टाटा स्टील में मेडिकल ऑफिसर के तौर पर तैनात हुआ. 1997 में उनको सीनियर मेडिकल ऑफिसर के रुप में प्रोमोशन दिया गया था. इसके बाद उनको 1999 में रजिस्ट्रार, 2001 में सीनियर रजिस्ट्रार रबनाये गये और फइर एसोसिएट स्पेशलिस्ट के तौर पर 2003 में बनाया गया. इसके बाद वे 2016 में सीनियर कंसल्टेंट और हेड कंसल्टेंट बनाये गये.





