जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में कर्मचारियों से स्वर्गीय रतन टाटा के मूर्ति लगाने के बदले 1,101 रुपए कर्मचारियों से स्वैच्छिक रूप से काटे जाने के मामले में विवाद हो गया है. टाटा मोटर्स प्रबंधन द्वारा अमान्य टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री और बर्खास्त कर्मचारी कुमार ने इस मामले श्रमायुक्त से लिखित शिकायत की है. (नीचे भी पढ़ें)
यह शिकायत की प्रति उपश्रमायुक्त, राजभवन, श्रम मंत्री, श्रमसचिव समेत कई अधिकारियों को भेजी गई है. इस शिकायत में प्रकाश कुमार ने कहा है कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने गलत तरीके से पत्र भेजकर प्रबंधन को कर्मचारियों के जून महीने के वेतन से 1,101 रुपए की कटौती करने को कहा है. इसमे कहा गया है कि जो कर्मचारी पैसा नहीं कटाना चाहते वे लिखित डिवीजन हेड को दें. ऐसे में कर्मचारी स्वत: दबाव में आ गए. इस तरह का पत्र लिखकर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दबाव की राजनीति की है. यह कर्मचारियों के हित में नहीं है, कर्मचारी डर से पैसा कटवा रहे है.







