
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के अधीन व्हील्स इंडिया कंपनी के ठेका मजदूर आसनबनी पंचायत के गांव कोकदा निवासी शंभू नाथ भगत की मौत के मामले में उनके परिजनों को मुआवजा मिल गया है. टाटा मोटर्स कंपनी में सोमवार को लगभग सुबह 10 बजे कार्य के दौरान मृत्यु हो गई. इस घटना के बाद जमकर हंगामा हुआ था और आरोप परिजनों ने लगाया था कि लापरवाही की गयी है. इसको लेकर परिजनों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता महाबीर मुर्मू एवं कांग्रेसी नेता पारितोष सिंह से संपर्क साधा. इसके बाद कंपनी प्रबंधन से बातचीत हुई, जिसके बाद मुआवजा को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता की गयी. त्रिपक्षीय वार्ता में पांच लाख मुआवजा, बीमा के लगभग 4 लाख रुपये, पीएफ, इंश्योरेंस देने पर सहमति बनी. इसके अलावा परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपये दिये गये. त्रिपक्षीय वार्ता में कंपनी व्हील्स इंडिया लिमिटेड के अधिकार सन्नी बसु एवं अरूप बसु, परितोष कुमार, पंकज सिंह, (टाटा मोटर्स आधिकारी) पंकज सिन्हा, एनपी सिंह, अनादि भगत ,बलराम दास, दुर्गा प्रसाद हांसदा, जालिम मार्डी, नरेश भगत, सागर कानुगो, हीरा दास, पप्पू उपाध्याय, बिमल महतो, मानस भगत,बलराम भगत,अशोक भगत, आदि मौजूद थे. देर रात को मुआवजा को लेकर समझौता हुआ, जिसके बाद मृतक का परिजनों ने अंतिम संस्कार किया.





